Lucknow के ITI अलीगंज में लगा रोजगार मेला, Tata Motors और SBI Life समेत कई कंपनियों ने की हायरिंग

Lucknow: राजधानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) अलीगंज में गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में नौकरी की तलाश कर रहे 230 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें 40 महिला अभ्यर्थी

Lucknow: राजधानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) अलीगंज में गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में नौकरी की तलाश कर रहे 230 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें 40 महिला अभ्यर्थी भी शामिल थीं। सुबह से ही संस्थान में युवाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।

इस जॉब फेयर में टाटा मोटर्स लखनऊ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, वेकमेट इंडिया, हिंदुस्तान सोलर और कांकर्ड कंट्रोल सिस्टम्स जैसी नामी कंपनियों ने भाग लिया। आईटीआई अलीगंज के प्रिंसिपल डॉ. राज कुमार यादव ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मकसद युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ना है ताकि उनकी रोजगार क्षमता बढ़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही अच्छी नौकरियां मिल सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी नियमित तौर पर ऐसे मेले आयोजित करता रहेगा।

मेले के दौरान टाटा मोटर्स लखनऊ प्लांट के लिए कैंपस प्लेसमेंट भी हुआ, जिसमें अस्थायी कर्मचारियों और अप्रेंटिस के लिए भर्ती की गई। टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टर्नर, डीजल मैकेनिक और कोपा जैसे इंजीनियरिंग ट्रेड्स के युवाओं को प्राथमिकता दी।

पद/श्रेणी आयु सीमा वेतन/स्टाइपेंड
अस्थायी कर्मचारी (TW) 18 से 32 वर्ष 15,000 रुपये प्रति माह
अप्रेंटिसशिप 18 से 25 वर्ष 13,000 से 14,000 रुपये प्रति माह

टाटा मोटर्स में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की तरफ से निशुल्क कैंटीन, ट्रांसपोर्ट, यूनिफॉर्म और जूते जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत में सभी अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसके बाद चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।