Lucknow में दहेज हत्या मामला: मैट्रिमोनियल साइट से हुई शादी, 5 महीने बाद नहर में मिला पत्नी का शव

Lucknow: राजधानी के इटौंजा इलाके में एक नवविवाहिता की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के महज 5 महीने बाद लापता हुई हिमांशी कश्यप का शव नगराम की इंदिरा नहर में मिला है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते

Lucknow: राजधानी के इटौंजा इलाके में एक नवविवाहिता की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के महज 5 महीने बाद लापता हुई हिमांशी कश्यप का शव नगराम की इंदिरा नहर में मिला है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर जमकर हंगामा किया, जहां मृतका की बहन ने आत्मदाह की कोशिश भी की।

हिमांशी की शादी 26 फरवरी 2026 को Shaadi.com के जरिए सीतापुर के वकील प्रदीप गौड़ से हुई थी। पिता पवन कुमार कश्यप का आरोप है कि शादी में 8 लाख रुपये दिए थे, लेकिन ससुराल वाले और दहेज चाहते थे। 11 जुलाई को हिमांशी ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि उसे मारा जा रहा है और उसकी जान को खतरा है। इसके बाद वह लापता हो गई और मंगलवार को उसका शव नहर से बरामद हुआ।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने पड़ोसियों को अमरनाथ यात्रा पर जाने की बात कहकर गुमराह किया था। हालांकि, घर के सीसीटीवी फुटेज में चीख-पुकार की आवाजें और कार में शव रखकर ले जाने के संदिग्ध दृश्य मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में पति प्रदीप गौड़, सास सुनीता, ससुर श्रीराम, दो ननदें, जेठ और भांजे समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है।

इटौंजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति प्रदीप गौड़ को पंजाब के पठानकोट से और सास व ननद को जम्मू से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पति ने पहले शव जलाने की बात कही, फिर शव नहर में फेंकने की बात मानी और अब इसे आत्महत्या बता रहा है। इस मामले में जेठ संदीप कुमार अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ होगी।