Lucknow में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग, इस्कॉन भक्तों ने DM को सौंपा ज्ञापन
Lucknow: राजधानी लखनऊ में सोमवार को ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस मौके पर इस्कॉन के भक्तों और ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ से जुड़े लोगों ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की है। इस मा
Lucknow: राजधानी लखनऊ में सोमवार को ‘गौ सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस मौके पर इस्कॉन के भक्तों और ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ से जुड़े लोगों ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की है। इस मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया और शहर में एक शोभायात्रा भी निकाली गई।
इस अभियान की अगुवाई लखनऊ इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने की। उन्होंने गौ संरक्षण और सम्मान के लिए संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया। यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान का दूसरा चरण था, जो 27 जुलाई 2026 को देश के कई जिलों में एक साथ चलाया गया। अभियान चलाने वालों ने साफ किया कि उनका मकसद किसी सरकार या राजनीतिक दल के खिलाफ होना नहीं है, बल्कि गौ माता को सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। यह अभियान किसी भी तरह का चंदा या दान नहीं ले रहा है।
ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से तीन मुख्य मांगें की गई हैं। पहली मांग गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का सम्मान देने की है। दूसरी मांग देशभर में गौ हत्या पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए एक कड़ा केंद्रीय कानून बनाने की है और तीसरी मांग एक केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय बनाने की है।
लखनऊ के अलावा अन्य शहरों में भी यह आंदोलन देखा गया। दिल्ली में 5.5 लाख, अमेठी में 5 लाख और कन्नौज में 4.25 लाख लोगों के हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन जिलाधिकारियों को सौंपा गया। वहीं लखनऊ में समाजवादी पार्टी भी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी कर रही है।
इस पूरे मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2026 में अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय संस्कृति में गाय और गंगा दोनों को माता का दर्जा मिला हुआ है और उन्हें पूजनीय माना जाता है, इसलिए किसी आधिकारिक घोषणा या आदेश की जरूरत नहीं है।