Lucknow में इंस्टाग्राम पर बहन बनकर ठगा, डांस टीचर और पति से 65 लाख रुपये लूटे
Lucknow : अशरफाबाद की रहने वाली एक डांस टीचर बिंदिया रस्तोगी और उनके पति के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर बड़ी ठगी हुई है। जालसाजों ने इंस्टाग्राम के जरिए उनसे करीब 65 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पीड़ित महिला ने
Lucknow : अशरफाबाद की रहने वाली एक डांस टीचर बिंदिया रस्तोगी और उनके पति के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर बड़ी ठगी हुई है। जालसाजों ने इंस्टाग्राम के जरिए उनसे करीब 65 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पीड़ित महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
यह पूरा मामला 6 सितंबर 2025 को शुरू हुआ जब इंस्टाग्राम पर तन्मय त्यागी नाम के एक व्यक्ति ने बिंदिया रस्तोगी से संपर्क किया। उसने खुद को अनाथ बताया और बिंदिया के साथ बहन का रिश्ता जोड़ लिया। कुछ समय बाद तन्मय ने दुबई से एक महंगा गिफ्ट भेजने की बात कही। बिंदिया ने पहले तो मना किया लेकिन भावनात्मक दबाव के कारण वह मान गईं।
इसके बाद बिंदिया के पास DHL कूरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि तन्मय त्यागी को पार्सल के साथ पकड़ लिया गया है। पार्सल में डायमंड सेट, सोने की चूड़ियां, मोबाइल और विदेशी करेंसी होने का दावा किया गया। इस पार्सल और तन्मय को छुड़ाने के लिए कस्टम ड्यूटी और अन्य फीस के नाम पर पैसों की मांग की गई।
ठगों ने बिंदिया को यकीन दिलाने के लिए तन्मय से फोन पर बात भी कराई। तन्मय ने स्वीकार किया कि उसने अनाथ होने का झूठ बोला था और पैसे भेजने पर वह सब वापस कर देगा। बिंदिया ने कुछ पैसे भेजे लेकिन इसके बाद तन्मय ने संपर्क तोड़ दिया। वहीं कूरियर अधिकारी बनकर फोन करने वाला व्यक्ति लगातार और पैसों की मांग करता रहा। इस जाल में बिंदिया के पति भी फंस गए और उन्होंने भी कई बार पैसे ट्रांसफर किए। अंत में इस पूरी साजिश में दंपति ने कुल 65 लाख रुपये गंवा दिए।