Lucknow के इंदिरानगर में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Lucknow/Indiranagar: राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। युवक ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया। मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं और पुलिस

Lucknow/Indiranagar: राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। युवक ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया। मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

युवक का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से पुलिस उसे लगातार थाने बुला रही थी। उसने दावा किया कि पुलिस उसकी पिटाई कर रही थी और उस पर जबरन जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी, जिससे तंग आकर उसने खुद को आग लगाने का प्रयास किया।

लखनऊ में हाल के दिनों में इस तरह की कुछ और घटनाएं भी सामने आई हैं। 24 जुलाई को विधानभवन के पास दो युवकों ने पुश्तैनी जमीन के विवाद और सुनवाई न होने के कारण आत्मदाह की कोशिश की थी, जिन्हें पुलिस ने बचाया था। इसके अलावा 30 जुलाई को मड़ियांव इलाके के एक अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से न्याय मांगा था।