Lucknow में रंगदारी न देने पर युवक पर हमला, 8-10 लोगों ने रॉड और डंडों से पीटा

Lucknow/Indiranagar : लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रंगदारी को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप है कि युवक ने हर महीने 10 हजार रुपये देने से मना कर दिया था, जिसके बाद बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में

Lucknow/Indiranagar : लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रंगदारी को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप है कि युवक ने हर महीने 10 हजार रुपये देने से मना कर दिया था, जिसके बाद बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में युवक की हालत गंभीर हो गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

पीड़ित युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में चार लोगों के नामजद होने की बात कही है। उसके मुताबिक कुल 8 से 10 लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया। हमलावरों ने लोहे की रॉड, डंडों और असलहों का इस्तेमाल किया। पिटाई इतनी ज्यादा थी कि युवक बेहोश हो गया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।