Lucknow के इंदिरा नगर में व्यापारी परिवार पर हमला, पति-पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल

Lucknow/Indiranagar: लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। इस घटना के दौरान बदमाशों ने व्यापारी, उनकी पत्नी और बेटी के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे परिवार के

Lucknow/Indiranagar: लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। इस घटना के दौरान बदमाशों ने व्यापारी, उनकी पत्नी और बेटी के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे परिवार के तीनों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल सदस्यों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने परिवार को डराकर बंधक बनाया और लूटपाट के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।