Lucknow में बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाला ज्वैलर भी पकड़ाया
Lucknow: लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में दिनदहाड़े बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी करने वाले गैंग के पांच
Lucknow: लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में दिनदहाड़े बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्य और चोरी के जेवर खरीदने वाला एक ज्वैलर शामिल है। यह पूरी कार्रवाई ADCP (East) Amol Murkut की निगरानी में की गई।
पुलिस के मुताबिक यह गिरोह जून से अगस्त 2026 के बीच सक्रिय था और इंदिरानगर क्षेत्र में चोरी की चार बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। गिरोह के सदस्य दिन के समय कार और मोटरसाइकिल से इलाके में घूमते थे और देखते थे कि कौन सा मकान बंद है। निशाना तय करने के बाद ये लोग ताले तोड़कर घर के अंदर घुस जाते थे और कीमती सामान चुरा लेते थे। वारदात के दौरान कुछ सदस्य बाहर निगरानी रखते थे जबकि बाकी अंदर चोरी करते थे।
पुलिस ने 15 अगस्त 2026 को बादशाहखेड़ा नहर के पास से गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन पांडेय उर्फ इशू, मोहम्मद सिराज उर्फ राजू, बबलू उर्फ मनोज, अरविंद यादव उर्फ धरविंदर और अखिलेश कुमार गौतम के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चौक इलाके के ज्वैलर दुर्गा शंकर वर्मा को भी गिरफ्तार किया, जो चोरी के सोने और चांदी के जेवर खरीदता था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 52,400 रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवर, वारदात में इस्तेमाल कार, मोटरसाइकिल और ताले तोड़ने वाले औजार बरामद किए हैं।