Lucknow में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, गांव गया था परिवार

Lucknow : राजधानी के इंदिरानगर इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताब

Lucknow : राजधानी के इंदिरानगर इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह चोरी हुई उस दौरान पूरा परिवार गांव गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर जब परिवार को चोरी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

इंदिरानगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास के इलाकों में जांच कर रही है ताकि चोरी हुए सामान का पता लगाया जा सके और आरोपियों को पकड़ा जा सके।