Lucknow के इंदिरानगर में सूने घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध
Lucknow: राजधानी के इंदिरानगर इलाके में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और कैश पार कर दिए। यह घटना तकरोही के बुद्ध विहार इलाके की है, जहां चोरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के
Lucknow: राजधानी के इंदिरानगर इलाके में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और कैश पार कर दिए। यह घटना तकरोही के बुद्ध विहार इलाके की है, जहां चोरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने घर के अंदर घुसकर अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। जब घर वालों को इस चोरी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए हैं। इस चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं। पुलिस अब इन संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।