Lucknow में रंगदारी न देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के इंदिरा नगर इलाके में शनिवार देर रात गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां बजरंग चौराहे के पास एक युवक को सात-आठ लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीटा और रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने युवक को जा

Lucknow: राजधानी के इंदिरा नगर इलाके में शनिवार देर रात गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां बजरंग चौराहे के पास एक युवक को सात-आठ लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीटा और रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित अखिलेश यादव ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे जब वह बजरंग चौराहे के पास थे, तब अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने बिना किसी वजह के उनके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे वह अधमरा हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे पैसों की मांग की और मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही इंदिरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अखिलेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी हमलावरों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

इंदिरा नगर इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित अखिलेश यादव ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें न हों।