Lucknow के इंदिरा नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल, मेयर ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कंपनी पर लगा जुर्माना

Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-सी में सोमवार को मेयर सुषमा खर्कवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इलाके में सफाई व्यवस्था और पार्कों की हालत बेहद खराब मिली, जिसे देखकर मेयर ने कड़ी नाराजगी जताई। स्थानीय लोग ल

Lucknow: राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-सी में सोमवार को मेयर सुषमा खर्कवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इलाके में सफाई व्यवस्था और पार्कों की हालत बेहद खराब मिली, जिसे देखकर मेयर ने कड़ी नाराजगी जताई। स्थानीय लोग लंबे समय से सीवरेज और पीने के पानी की समस्या को लेकर शिकायत कर रहे थे।

मेयर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नागरिकों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इलाके की सभी समस्याओं को अगले दो दिनों के भीतर गुणवत्ता के साथ ठीक किया जाए और इसकी रिपोर्ट जमा की जाए। उन्होंने नियमित सफाई, कचरा कलेक्शन और पार्कों के रखरखाव पर खास जोर दिया।

सफाई में लापरवाही बरतने वाली Ramki कंपनी पर नगर निगम ने तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई 30 जुलाई को इंदिरा नगर ए-ब्लॉक में हुए निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के बाद की गई है। मेयर ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि जनता की शिकायतों का समय पर निपटारा होना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो।