Lucknow में इंदिरा नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस ने शुरू की जांच
Lucknow: राजधानी के नगराम इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंदिरा नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह
Lucknow: राजधानी के नगराम इलाके में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंदिरा नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है। सूचना मिलते ही नगराम पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के दाहिने हाथ में कलावा बंधा हुआ था।
पुलिस ने अब शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।