Lucknow में IAS के घर किराए पर रह रहे ACP के आवास पर चोरी, लाखों के जेवर और नकदी पार
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में चोरों ने एक पुलिस अधिकारी के घर को निशाना बनाया है। यहाँ एक IAS अधिकारी के मकान में किराए पर रह रहे ACP के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई है। यह घटना पुलिस की सुरक
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में चोरों ने एक पुलिस अधिकारी के घर को निशाना बनाया है। यहाँ एक IAS अधिकारी के मकान में किराए पर रह रहे ACP के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई है। यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है क्योंकि चोरी एक पुलिस चौकी के पास ही हुई है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना राजाजीपुरम-सी ब्लॉक की है। यहाँ IAS हिमांशु गौतम के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर ACP (बाजारखाला) रंजीत कुमार किराए पर रहते हैं। शनिवार को जब ACP रंजीत कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौटे, तब उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने कमरे और अलमारी के ताले तोड़कर वहां रखे कीमती जेवर और कैश चुरा लिए। बताया जा रहा है कि ACP रंजीत कुमार इस घर में करीब 20 दिन पहले ही रहने आए थे।
इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिनमें सर्विलांस टीम भी शामिल है। इलाके के CCTV फुटेज खंगाले गए हैं, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं। पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
हैरानी की बात यह है कि जिस जगह चोरी हुई, वहां से पुलिस चौकी मात्र 300 मीटर की दूरी पर है। साथ ही, इसी मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाले IAS हिमांशु गौतम के घर में भी 25 मार्च को चोरी हुई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।