Lucknow में चोरों का आतंक, सैरपुर समेत 5 इलाकों में सूने मकानों के ताले टूटे, लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। सैरपुर की सन व्यू कॉलोनी समेत पांच अलग-अलग जगहों पर सूने मकानों को निशाना बनाया गया। चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी,

Lucknow: राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है। सैरपुर की सन व्यू कॉलोनी समेत पांच अलग-अलग जगहों पर सूने मकानों को निशाना बनाया गया। चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी, जिससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है।

सैरपुर थानाक्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर और कीमती सामान ले उड़े। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सैरपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिर्फ सैरपुर ही नहीं, बल्कि इंदिरानगर, गोमतीनगर, गुडंबा और चिनहट में भी ऐसी ही वारदातें हुईं। इंदिरानगर के कार्तिकेयनगर में प्रकाश कश्यप का परिवार 20 जून को एक शादी में गया था। जब वे 21 जून को लौटे, तो पाया कि घर से 40 हजार रुपये नकद, डेढ़ किलो चांदी और दो तोला सोने के जेवर चोरी हो चुके हैं।

वहीं गोमतीनगर के विराटखंड-तीन में कुमुद जोशी के घर को चोरों ने निशाना बनाया। यहां 19 जून को लाखों के जेवर, पांच घड़ियाँ और 60 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने इन सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।