Lucknow के होटल में मार्केटिंग मैनेजर का शव फंदे से लटका मिला, परिवार ने की जांच की मांग

Lucknow: गोमती नगर स्थित होटल द इलीट इन में एक निजी कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर अमित शर्मा का शव फंदे से लटका मिला। 40 वर्षीय अमित मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर में

Lucknow: गोमती नगर स्थित होटल द इलीट इन में एक निजी कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर अमित शर्मा का शव फंदे से लटका मिला। 40 वर्षीय अमित मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे और अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहते थे। वह 6 अगस्त से लापता थे, जिसके बाद यह दुखद घटना सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, अमित शर्मा ने रविवार रात 9 अगस्त को करीब 9:30 बजे होटल द इलीट इन में चेक-इन किया था। सोमवार दोपहर के बाद जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और स्टाफ द्वारा आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तब होटल मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब दरवाजा तोड़ा तो अमित का शव पंखे से लटके हुए मिला। उन्हें तुरंत केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से अमित का वीवो एंड्रॉयड फोन, लैपटॉप, एक पेन, हरे रंग की रस्सी और कपड़ों से भरा एक काला बैग जब्त किया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) दीक्षा शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों के लखनऊ पहुंचने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। मोबाइल और लैपटॉप की जांच के बाद ही आत्महत्या की सही वजह साफ हो पाएगी। वहीं, अमित के भाई ने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन में थे। गोमती नगर इंस्पेक्टर बृजेश चंद त्रिपाठी के अनुसार, पुलिस मामले की वैधानिक कार्रवाई कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।