Lucknow के होटल में मीडिया ग्रुप के मार्केटिंग मैनेजर ने दी जान, चार दिन से थे लापता
Lucknow/Gomti Nagar: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल इलीट में एक मीडिया ग्रुप के मार्केटिंग मैनेजर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान ईश्वर आशीष भारतीय के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता थे। पुलिस ने
Lucknow/Gomti Nagar: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल इलीट में एक मीडिया ग्रुप के मार्केटिंग मैनेजर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान ईश्वर आशीष भारतीय के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, ईश्वर आशीष भारतीय मूल रूप से कानपुर के साकेत नगर की जूही कॉलोनी के रहने वाले थे, लेकिन वर्तमान में अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर में रह रहे थे। वह 6 अगस्त 2026 की शाम को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वे न तो दफ्तर पहुंचे और न ही घर लौटे। उनके गायब होने के बाद परिवार ने रायपुर के गंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान उनकी स्कूटी रायपुर बस अड्डे से बरामद हुई थी।
घटनाक्रम के अनुसार, रविवार रात 9 अगस्त को उन्होंने लखनऊ के विवेक खंड स्थित होटल इलीट में चेक-इन किया था। सोमवार दोपहर के बाद से उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, जिससे होटल प्रबंधन को शक हुआ। सोमवार रात होटल स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला।
गोमतीनगर थाने के इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके से उनका लैपटॉप, मोबाइल और बैग जब्त कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था, जिन्होंने जरूरी सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।