Lucknow में ऑनलाइन पेमेंट को लेकर विवाद, होटल संचालक ने युवक पर फेंका खौलता पानी

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक होटल में ऑनलाइन पेमेंट को लेकर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। होटल संचालक ने एक युवक पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया और बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त का गला दबा दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक होटल में ऑनलाइन पेमेंट को लेकर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। होटल संचालक ने एक युवक पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया और बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त का गला दबा दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने खाना खाने के बाद 346 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट कर दिया था। इसके बावजूद होटल संचालक ईश्वर जायसवाल दोबारा बिल की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

विवाद इतना बढ़ गया कि होटल संचालक ने युवक पर उबलता हुआ पानी डाल दिया। जब युवक का दोस्त उसे बचाने आया, तो संचालक ने उसका गला दबाकर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।