Lucknow में शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव, हॉस्पिटल संचालिका और बेटी के साथ धोखाधड़ी का आरोप
Lucknow/Lucknow: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक निजी अस्पताल चलाने वाली महिला और उनकी बेटियों के साथ धोखाधड़ी और शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक पर शादी का वादा करके शारीरिक शोषण करने और फिर धर्म बदलने क
Lucknow/Lucknow: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक निजी अस्पताल चलाने वाली महिला और उनकी बेटियों के साथ धोखाधड़ी और शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक पर शादी का वादा करके शारीरिक शोषण करने और फिर धर्म बदलने के लिए दबाव डालने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता महिला, जो खुद कैंसर की मरीज हैं, ने आरोप लगाया कि आरोपी नौशाद अली ने उन्हें शादी का झांसा दिया और उनका यौन शोषण किया। आरोप है कि जब महिला को कैंसर हुआ, तो आरोपी उनसे दूरी बना ली और उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला की बेटियों को भी धर्म बदलने के लिए प्रभावित करने की कोशिश की।
मामले में एक और गंभीर आरोप यह है कि आरोपी ने महिला की एक बेटी को दुबई भेजने का लालच दिया और इसी बहाने उसका यौन शोषण किया। पीड़ित परिवार ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आठ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।