Lucknow में घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिलाओं के कपड़े फाड़ने का आरोप, 18 लोगों पर FIR
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में दबंगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना में महिलाओं और लड़कियों के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद म
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव इलाके में दबंगों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। इस घटना में महिलाओं और लड़कियों के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद मांगी है और मामला दर्ज करा लिया गया है।
घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र के अल्लू नगर डिगुरिया की है। पीड़ित सलीम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि कुछ लोग उनके घर में जबरन घुसे और परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं और लड़कियों को घसीटकर सड़क पर निकाला और उनके कपड़े फाड़ दिए। जाते-जाते हमलावरों ने परिवार को जान से मारने और दोबारा हमला करने की धमकी भी दी।
मड़ियांव पुलिस ने इस मामले में कुल 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 15 लोगों के नाम लिखे गए हैं और 3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में शाहरुख, शिबू, अरहान, अल्बदर, अकबर, जाबिर, नादिर, सादेप, छोटू, दानिश, नासिर, मुशीर, चांद, समीर और राजू शामिल हैं।
मड़ियांव पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।