Lucknow में घर में चोरी कर रहे 2 चोर पकड़े गए, लोगों ने जमकर पीटा और पुलिस को सौंपा
Lucknow: राजधानी लखनऊ में चोरी की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों की भीड़ ने जमकर पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब चोर एक घर में घुसक
Lucknow: राजधानी लखनऊ में चोरी की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों की भीड़ ने जमकर पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब चोर एक घर में घुसकर सामान चुराने का प्रयास कर रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये दोनों चोर चोरी करने के मकसद से कानपुर से लखनऊ आए थे। घर में घुसने के बाद जब लोगों को उनकी भनक लगी, तो उन्होंने शोर मचाकर चोरों को घेर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चोरों को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और दोनों आरोपियों को पुलिस की हिरासत में सौंप दिया गया।