Lucknow में हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन, मौलाना अरशद मदनी ने नफरत के खिलाफ एकजुट होने की अपील की

UP/Lucknow: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को एक बड़ा हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन आयोजित किया गया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद और जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद देश में

UP/Lucknow: लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को एक बड़ा हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन आयोजित किया गया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद और जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद देश में सांप्रदायिकता और नफरत को खत्म कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने की।

यह कार्यक्रम शनिवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला। सम्मेलन में अलग-अलग धर्मों और समुदायों के बड़े धार्मिक नेताओं, कानूनी जानकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए आपसी बातचीत और एकता बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा।