Lucknow में हाईकोर्ट के वकील पर क्लब के अंदर हमला, चाकू और कांटे से पीटा
Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक वारदात सामने आई है जहाँ परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे हाईकोर्ट के वकील अखिलेश प्रताप सिंह पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने क्लब के अंदर ही वकील को दौड़ा-दौड़ा
Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक वारदात सामने आई है जहाँ परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे हाईकोर्ट के वकील अखिलेश प्रताप सिंह पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने क्लब के अंदर ही वकील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जिससे वे घायल हो गए।
यह घटना 27 जुलाई की है जब अधिवक्ता अपने परिवार के साथ जन्नत क्लब एंड विस्टो रेस्तरां पहुंचे थे। पीड़ित वकील का आरोप है कि हमले से कुछ समय पहले क्लब के एक बाउंसर ने उन्हें आगाह किया था कि कुछ लोग उन्हें मारने की नीयत से आए हैं। इसके बाद सत्येंद्र नाम के युवक और उसके पांच-छह साथियों ने उन पर हमला बोल दिया।
हमले के दौरान आरोपियों ने टेबल पर रखे चाकू और कांटे का इस्तेमाल किया। इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जानलेवा हमले (अटेम्प्ट टू मर्डर) और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब रेस्तरां के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके और मामले की पूरी जांच की जा सके।