Lucknow में हाई कोर्ट के वकील पर क्लब के अंदर जानलेवा हमला, 10 लोगों पर FIR दर्ज

Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के जन्नत क्लब एंड विस्टो में एक हाई कोर्ट के वकील अखिलेश प्रताप सिंह पर हमला हुआ है. वकील अपने परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और चाकू व कांटे से हमला

Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के जन्नत क्लब एंड विस्टो में एक हाई कोर्ट के वकील अखिलेश प्रताप सिंह पर हमला हुआ है. वकील अपने परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे थे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और चाकू व कांटे से हमला कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

यह पूरी घटना 27 जुलाई 2026 की रात करीब 1 बजे की है. पीड़ित वकील का आरोप है कि हमले से कुछ देर पहले क्लब के एक बाउंसर ने उन्हें आगाह किया था कि कुछ लोग उन्हें मारने की नीयत से आए हैं. इसके बाद आरोपियों ने उन्हें क्लब के अंदर ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.

वकील अखिलेश प्रताप सिंह ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 10 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में सत्येंद्र और उसके 5-6 साथियों के साथ क्लब के सुरक्षाकर्मी कृष्णा, दीपक और प्रेम कुमार का नाम भी शामिल है.

हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. वकील के अनुसार, उन्होंने कुछ दिन पहले विभूति खंड थाने के एक मामले में एक युवती की मां और मौसी को कानूनी सलाह दी थी, जिससे आरोपी नाराज थे. पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं और क्लब के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है.

दूसरी तरफ, 9 अगस्त को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिनमें दावा किया गया कि वकील ने महिला से दुर्व्यवहार किया था, लेकिन पुलिस ने अब वकील की शिकायत पर आधिकारिक कार्रवाई शुरू कर दी है.