Lucknow में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, UP के 59 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Lucknow: राजधानी लखनऊ में रविवार रात हुई जोरदार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है। महज एक घंटे के भीतर 9.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, सोमवार सुबह से मौसम फिर साफ

Lucknow: राजधानी लखनऊ में रविवार रात हुई जोरदार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है। महज एक घंटे के भीतर 9.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, सोमवार सुबह से मौसम फिर साफ नजर आया, लेकिन आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने 6 जुलाई के लिए लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो दौर की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर IMD ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। राज्य के 59 जिलों में 6 जुलाई को गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 8 और 9 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ओडिशा तट के पास बने सिस्टम की वजह से मानसून कुछ समय के लिए कमजोर हुआ था, लेकिन अब यह फिर सक्रिय हो रहा है। 7 जुलाई से लखनऊ और आसपास के इलाकों में बारिश और बढ़ सकती है।

मौसम विशेषज्ञों ने आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हवा में नमी ज्यादा होने के कारण उमस बनी रहेगी, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं और हल्के सूती कपड़े पहनें। दोपहर में बिना वजह बाहर निकलने से बचें और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों या खुले स्थानों पर खड़े न हों। इसके साथ ही, मछुआरों को 7 जुलाई तक उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर रहने को कहा गया है क्योंकि समुद्र उग्र रह सकता है।