Lucknow में एक घंटे में 9.9 मिमी बारिश, IMD ने UP के 59 जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
Lucknow: राजधानी लखनऊ में रविवार रात जोरदार बारिश हुई जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शहर में महज एक घंटे के भीतर 9.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को दिनभर तेज धूप और उमस रही थी, जिसके बाद गरज-चमक
Lucknow: राजधानी लखनऊ में रविवार रात जोरदार बारिश हुई जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शहर में महज एक घंटे के भीतर 9.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को दिनभर तेज धूप और उमस रही थी, जिसके बाद गरज-चमक के साथ हुई इस बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया है।
मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तरी ओडिशा तट के पास बने मौसमी सिस्टम की वजह से अगले दो दिनों तक मानसून थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन उसके बाद यह फिर से सक्रिय होगा और प्रदेश में बारिश तेज होगी। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे अवदाब (deep depression) में बदल गया है, जिसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिख रहा है।
इस बारिश का असर लखनऊ शहर में भी देखने को मिला। कई इलाकों में जलभराव की समस्या हुई, जिसके लिए नगर निगम को अलर्ट पर रखा गया है। बारिश के दौरान कुछ जगहों पर बिजली गुल हो गई, पेड़ गिरने और ट्रांसफार्मर में आग लगने की खबरें भी सामने आईं। सोमवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में 80% से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक लखनऊ का मौसम सुहाना बना रहेगा, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने लखनऊ समेत 57 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है।