Lucknow में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार
Lucknow: राजधानी लखनऊ में तेज धूप और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। उमस के कारण गर्मी का अहसास और भी ज्यादा
Lucknow: राजधानी लखनऊ में तेज धूप और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। उमस के कारण गर्मी का अहसास और भी ज्यादा हो रहा है और लोग बेहाल नजर आ रहे हैं।
Indian Meteorological Department (IMD) ने लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में हीटवेव को लेकर Yellow Alert जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 से 6 दिनों तक लू और तेज गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर लखनऊ के सीनियर साइंटिस्ट अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसकी वजह से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में वर्तमान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन उमस की वजह से यह 46 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। रात के तापमान में भी कोई खास गिरावट नहीं है और यह 29 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने की उम्मीद है। 20 से 22 जून के बीच तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है, जिससे आने वाले एक हफ्ते तक राहत मिलने की उम्मीद कम है।
उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो प्रयागराज में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, जो देश के सबसे गर्म शहरों में से एक रहा। वहीं बांदा में भी पारा 43.2 डिग्री तक पहुंचा। IMD ने 18 से 24 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण हीटवेव की चेतावनी दी है। हालांकि, 19 जून को यूपी समेत 11 राज्यों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जहां हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। फिलहाल मानसून के आने में देरी हो रही है, जिससे गर्मी और बढ़ गई है।