Lucknow में हजरतगंज थाने के सामने युवक को मारा चाकू, कार ठीक करवाने आया था पीड़ित
Lucknow/Hazratganj: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में शुक्रवार शाम एक खौफनाक वारदात हुई। यहां एक युवक को बीच सड़क पर चाकू घोंप दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना हजरतगंज पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुई। युवक अपनी
Lucknow/Hazratganj: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में शुक्रवार शाम एक खौफनाक वारदात हुई। यहां एक युवक को बीच सड़क पर चाकू घोंप दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना हजरतगंज पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुई। युवक अपनी कार का काम करवाने यहां आया था और झगड़ा रोकने की कोशिश में उसका पेट चाकू से गोद दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक दुकान पर अपनी कार ठीक करवाने गया था। वहां कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था जिसे रोकने की कोशिश में हमलावरों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। जब युवक के साथी और दुकान का मालिक उसे बचाने दौड़े, तो हमलावरों ने उन पर भी चाकू से हमला किया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और दुकान के दो वर्करों को पकड़ लिया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि झगड़ा किस बात को लेकर शुरू हुआ था और हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया।