Lucknow के हजरतगंज में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी ऑटो चालक मोनू कश्यप गिरफ्तार
Lucknow/Hazratganj: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक 11 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ऑटो चालक मोनू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म करने क
Lucknow/Hazratganj: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक 11 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ऑटो चालक मोनू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी मोनू बच्ची के पिता का परिचित था। करीब एक महीने पहले वह बच्ची के घर पहुंचा था और उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। जब बच्ची ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, आधिकारिक जानकारी के अनुसार बच्ची की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जबरदस्ती करने के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मोनू कश्यप को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है।