Lucknow में अघोरी साधु के वेश में आया ठग, युवक की सोने की अंगूठी उड़ाकर हुआ फरार

UP/Lucknow : लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक शातिर ठग ने अघोरी साधु का रूप धरकर एक युवक को अपना शिकार बनाया। ठग ने बातों में उलझाकर युवक की सोने की अंगूठी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना एक होटल के बाहर हुई

UP/Lucknow : लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक शातिर ठग ने अघोरी साधु का रूप धरकर एक युवक को अपना शिकार बनाया। ठग ने बातों में उलझाकर युवक की सोने की अंगूठी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना एक होटल के बाहर हुई जहाँ जालसाज ने पीड़ित को घेर लिया था।

जानकारी के मुताबिक, यह ठग अघोरी के वेश में था और उसने युवक से बातचीत शुरू की। जब युवक बातों में उलझा हुआ था, तभी ठग ने बड़ी चालाकी से उसकी सोने की अंगूठी निकाल ली। पीड़ित को इस बात का अहसास तब हुआ जब तक वह ठग की नजरों से ओझल हो चुका था।

इस मामले में पीड़ित ने तुरंत हजरतगंज थाने में संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।