Lucknow-Hardoi Highway पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित, मलिहाबाद में हादसे का खतरा
Lucknow: लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलिहाबाद के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहाँ गौशाला के पास बने अंडरपास की सर्विस लेन पर बीती रात एक पेड़ गिर गया, जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क के बीचों-बीच पे
Lucknow: लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलिहाबाद के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहाँ गौशाला के पास बने अंडरपास की सर्विस लेन पर बीती रात एक पेड़ गिर गया, जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है।
सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिरे होने की वजह से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। यह स्थिति सड़क पर चलने वालों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है क्योंकि पेड़ सड़क किनारे पड़ा है और इससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। फिलहाल इस वजह से यातायात की रफ्तार धीमी हो गई है और लोग आवाजाही में दिक्कत महसूस कर रहे हैं।