Lucknow में चोरों का आतंक, हरदोई हाईवे पर 20 दिन में दूसरी बार बिजली के तार उड़ाए

Lucknow: राजधानी के रहीमाबाद इलाके में चोरों ने एक बार फिर बिजली विभाग और स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। हरदोई हाईवे पर स्थित जिन्दौर गांव में चोरों ने 20 दिनों के भीतर दूसरी बार बिजली की ABC लाइन चोरी कर ली। इस घटना

Lucknow: राजधानी के रहीमाबाद इलाके में चोरों ने एक बार फिर बिजली विभाग और स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। हरदोई हाईवे पर स्थित जिन्दौर गांव में चोरों ने 20 दिनों के भीतर दूसरी बार बिजली की ABC लाइन चोरी कर ली। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में प्रशासन और पुलिस के खिलाफ काफी गुस्सा देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जिन्दौर गांव के एक कार गैरेज मालिक Nauman Irfan ने हाल ही में अपने यहां नए बिजली के तार लगवाए थे। लेकिन चोरों ने मौके का फायदा उठाकर पांच खंभों की केबल काटकर उन्हें पार कर दिया। हैरानी की बात यह है कि ठीक 20 दिन पहले भी इसी जगह से तार चोरी हुए थे, जिसके बाद नए तार लगवाए गए थे।

इस घटना से इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है और लोगों में असुरक्षा का माहौल है। फिलहाल इस मामले में पुलिस या बिजली विभाग की तरफ से किसी गिरफ्तारी या आधिकारिक बयान की जानकारी सामने नहीं आई है।