UP में बस और पिकअप की टक्कर, कई यात्री घायल, चालक को आई थी झपकी

Lucknow/Hardoi : लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रविवार सुबह एक निजी बस और महिंद्रा पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा रहीमाबाद के भतोइया गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्री और दोनों वाहनों के चालक घा

Lucknow/Hardoi : लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रविवार सुबह एक निजी बस और महिंद्रा पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा रहीमाबाद के भतोइया गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्री और दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

बताया गया है कि पिकअप चालक को ड्राइविंग के दौरान झपकी आ गई थी, जिसकी वजह से वह अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बस से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को मदद के लिए बुलाया गया। इस घटना में बस चालक और पिकअप चालक समेत कई लोग चोटिल हुए हैं।