Lucknow में पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा की 129वीं जयंती मनाई गई, पत्रिका का हुआ विमोचन
Lucknow: राजधानी लखनऊ में पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा की 129वीं जयंती शनिवार, 4 जुलाई 2026 को मनाई गई। यह कार्यक्रम गुलजारीलाल नंदा स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें उनके जीवन और सिद्धांतो
Lucknow: राजधानी लखनऊ में पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा की 129वीं जयंती शनिवार, 4 जुलाई 2026 को मनाई गई। यह कार्यक्रम गुलजारीलाल नंदा स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें उनके जीवन और सिद्धांतों पर चर्चा हुई। शहर के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इस समारोह में कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
समारोह का आयोजन रिवर बैंक कॉलोनी स्थित गोमती सदन और कैसरबाग के गांधी भवन के विनोवा भावे सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस गोपबंधु पटनायक ने की, जिन्होंने नंदा जी को ईमानदारी और सादगी की प्रतिमूर्ति बताया। संस्थान के सचिव ज्ञानी त्रिवेदी ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जनमानस की श्रद्धा का प्रतीक बताया।
इस मौके पर एक खास पहल करते हुए ‘भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा स्मृति कल्प पत्रिका’ का विमोचन किया गया। सभा को संबोधित करने वालों में राज्य सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री, डॉ. मोहम्मद कामरान, शरद प्रकाश अग्रवाल, सुल्तान शाकिर हाशमी, सपा प्रवक्ता सैयद जरीन, तीर्थराज मिश्रा और संस्थान के उपाध्यक्ष गंगा सिंह जैसे प्रमुख लोग शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने नंदा जी के उच्च आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।