Lucknow के गुडंबा में दीपक जलाते समय हादसा, 16 साल की किशोरी 80% झुलसी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ मंगलवार सुबह दीपक जलाते समय एक 16 साल की किशोरी अचानक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयानक थी कि किशोरी का करीब 80 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। यह घटना ग
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ मंगलवार सुबह दीपक जलाते समय एक 16 साल की किशोरी अचानक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयानक थी कि किशोरी का करीब 80 प्रतिशत शरीर झुलस गया है।
यह घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित चमन एन्क्लेव की है। बताया जा रहा है कि किशोरी सुबह के समय दीपक जला रही थी, तभी किसी वजह से वह आग की चपेट में आ गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और उसे आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुँचाया।
डॉक्टरों के मुताबिक किशोरी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे समय पर अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण स्थिति चिंताजनक है।