Lucknow में जन्मदिन के दिन गल्ला कारोबारी ने की आत्महत्या, शालीमार गैलेंट की 8वीं मंजिल से कूदा

Lucknow: महानगर के विज्ञानपुरी इलाके में स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 35 साल के गल्ला कारोबारी विवेक माहेश्वरी ने अपने जन्मदिन के दिन ही जीवनलीला समाप्त कर ली। विवेक ने

Lucknow: महानगर के विज्ञानपुरी इलाके में स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले 35 साल के गल्ला कारोबारी विवेक माहेश्वरी ने अपने जन्मदिन के दिन ही जीवनलीला समाप्त कर ली। विवेक ने अपार्टमेंट के B-ब्लॉक के फ्लैट नंबर B-803 की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

विवेक माहेश्वरी शहर के जाने-माने कारोबारी थे। उनकी दलिगंज में ‘अशोक विसंभर दयाल’ नाम से एक बड़ी कमीशन एजेंसी (आढ़त) थी और वह शहर के बड़े होटलों में अनाज की सप्लाई भी करते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को उनका जन्मदिन था और परिवार में जश्न की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सबको सदमे में डाल दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही महानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक विवेक पिछले कुछ समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने विवेक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है।

विवेक के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में डिप्रेशन की बात कही है, लेकिन परिवार ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह किस वजह से मानसिक तनाव में थे। पुलिस अब परिवार की शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।