Lucknow के गोसाईगंज में बिजली संकट, जर्जर फ्यूज यूनिट की वजह से हर 20 मिनट में कट रही है लाइट

Lucknow/Goshaiganj: लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में रहने वाले लोग इन दिनों बिजली की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। अमेठी कस्बे के विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी बिजली सप्लाई बार-बार ठप हो रही है। हालत यह है कि जर्जर फ्यूज यूनिट की वज

Lucknow/Goshaiganj: लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में रहने वाले लोग इन दिनों बिजली की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। अमेठी कस्बे के विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी बिजली सप्लाई बार-बार ठप हो रही है। हालत यह है कि जर्जर फ्यूज यूनिट की वजह से लोगों को हर आधे घंटे में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रांसफार्मरों में लगी फ्यूज यूनिट काफी पुरानी और खराब हो चुकी है। इस खराबी के कारण हर 20 मिनट में फ्यूज उड़ जा रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। बार-बार होने वाली इस कटौती से आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं और वे काफी परेशान हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) ने इस समस्या की रिपोर्ट भेज दी है। अब उम्मीद की जा रही है कि विभाग जल्द ही इन जर्जर फ्यूज यूनिट्स को बदलकर बिजली की सप्लाई को सुचारू करेगा।