Lucknow के गोसाईंगंज में ग्राम प्रधान के पति और 18 लोगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या
Lucknow/Gosainganj: लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस हमले में ग्राम प्रधान के पति के साथ 18 लोग शामिल थे, जिन्होंने मिलकर युवक की जान ले ली
Lucknow/Gosainganj: लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस हमले में ग्राम प्रधान के पति के साथ 18 लोग शामिल थे, जिन्होंने मिलकर युवक की जान ले ली।
यह घटना घर के अंदर हुई जहाँ हमलावर जबरन घुस आए थे। इस हमले के दौरान युवक के भाई और पत्नी को भी धारदार हथियारों से निशाना बनाया गया। गनीमत रही कि भाई और पत्नी इस हमले में बच गए, लेकिन युवक की मौत हो गई। पत्नी ने ग्राम प्रधान के पति और उसके साथियों पर इस गंभीर हमले का आरोप लगाया है।