Lucknow में युवक ने की आत्महत्या, कमरे में पंखे से लटका मिला शव
UP/Lucknow: लखनऊ के गोसाईगंज इलाके के मीसा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां रविवार रात एक 24 साल के युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मीसा गांव के रहने वाले राम किशोर के बेटे रोहित रविवार रात अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौटे थे। घर आकर उन्होंने खाना खाया और अपने कमरे में चले गए, जिसके बाद उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला।