Lucknow में सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल, स्कूटी और बाइक की हुई टक्कर
Lucknow: गुडंबा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ स्कॉर्पियो क्लब मोड़ के पास एक स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन
Lucknow: गुडंबा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ स्कॉर्पियो क्लब मोड़ के पास एक स्कूटी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन अस्पताल पहुँचाया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और घायल को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टक्कर किस वजह से हुई और किसकी गलती थी।