Lucknow में दोस्त के फ्लैट पर मिली गोंडा की नर्स की लाश, दुपट्टे से लटकी मिली युवती

Lucknow: राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां वृंदावन योजना के गोवर्धन एन्क्लेव में एक 30 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला। मृतका गोंडा की रहने वाली थी और पेशे से नर्स

Lucknow: राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां वृंदावन योजना के गोवर्धन एन्क्लेव में एक 30 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला। मृतका गोंडा की रहने वाली थी और पेशे से नर्स थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान गोंडा के तरबगंज की रहने वाली प्रतिभा मिश्रा के रूप में हुई है। वह गोंडा के करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आउटसोर्स के जरिए नर्स के पद पर काम करती थीं। जानकारी के मुताबिक, प्रतिभा बुधवार को कुछ नोट्स लेने के लिए लखनऊ आई थीं। वह पीजीआई में तैनात नर्सिंग ऑफिसर विकास त्रिपाठी के किराए के फ्लैट पर रुकी हुई थीं।

घटना गुरुवार शाम की है। विकास दोपहर में अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। शाम करीब 7 बजे जब वह ड्यूटी से वापस लौटे, तो उन्होंने प्रतिभा को दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पीजीआई पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और उन्होंने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि प्रतिभा और विकास की जान-पहचान एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी।