Lucknow में कार हादसे के बाद युवती का आरोप, सोशल मीडिया पर हो रहा मानसिक उत्पीड़न
Lucknow/Gomtinagar: गोमतीनगर के समता मूलक चौराहे पर हुए एक सड़क हादसे के बाद अब यह मामला सोशल मीडिया की लड़ाई बन गया है। कार चलाने वाली युवती आशी सिंह का कहना है कि वह इस समय भारी मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उनका आरोप ह
Lucknow/Gomtinagar: गोमतीनगर के समता मूलक चौराहे पर हुए एक सड़क हादसे के बाद अब यह मामला सोशल मीडिया की लड़ाई बन गया है। कार चलाने वाली युवती आशी सिंह का कहना है कि वह इस समय भारी मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उनका आरोप है कि लोग बिना सच्चाई जाने उन्हें सोशल मीडिया पर ‘शराबी’ बताकर परेशान कर रहे हैं।
यह पूरी घटना 12 जुलाई 2026 की शाम की है। नेहरू विहार की रहने वाली आशी सिंह एक निजी नौकरी करती हैं। उनके मुताबिक, स्कूटी सवार लड़कियों ने उनकी कार का पीछा किया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें रुकने पर मजबूर किया। आशी का दावा है कि जब उन्होंने कार का शीशा खुलवाया, तब लड़कियां खुद ही कार के नीचे गिर गईं।
दूसरी तरफ, इस हादसे में घायल 27 वर्षीय नैना सिंह की हालत गंभीर है और उनकी बाईं टांग दो जगह से टूट गई है। उनका इलाज सेंट जोसेफ अस्पताल में चल रहा है। नैना की मां बबिता सिंह ने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आशी सिंह शराब के नशे में थीं और कार के अंदर शराब की बोतलें भी रखी थीं।
फिलहाल गोमतीनगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आशी सिंह ने 18 जुलाई को मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि वायरल वीडियो की वजह से लोग उन्हें तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, जिससे उन्हें मेंटल हैरेसमेंट का सामना करना पड़ रहा है।