Lucknow में फायरिंग के बाद दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुराने विवाद में चलाया था गोली

Lucknow: गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे पर रविवार शाम हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस घटना के दो मुख्य आरोपी अभय और विष्णु सोमवार शाम को अपने वकील के साथ थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया। इस फायरि

Lucknow: गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे पर रविवार शाम हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस घटना के दो मुख्य आरोपी अभय और विष्णु सोमवार शाम को अपने वकील के साथ थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया। इस फायरिंग की वजह से इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा था, जिसके चलते उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना मनीष ईटिंग पॉइंट के पास हुई थी। यहां हुए विवाद में होटल के कुक अखिलेश रावत की पीठ पर गोली लगी थी। घायल अखिलेश को तुरंत लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में होटल के मालिक अंकित और उनके पिता संतोष की शिकायत पर पुलिस ने कुल 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि विष्णु और अंकित के बीच चार साल पुरानी दुश्मनी थी। बताया जा रहा है कि चार साल पहले जनेश्वर पार्क में अंकित ने विष्णु के साथ मारपीट की थी। रविवार को जब विष्णु होटल पहुंचा, तो अंकित ने उसे पुरानी बात को लेकर ताना मारा, जिससे विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई।

डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है और सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने पुष्टि की कि अभय और विष्णु के अलावा प्रणव शुक्ला और सार्थक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस तीन आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।