Lucknow को तोहफा, गोमती रिवरफ्रंट पर शुरू होगा हाई-टेक वॉटर लेजर शो, 25 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Lucknow: लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट पर अब शाम की रौनक और बढ़ने वाली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) यहां एक भव्य वॉटर लेजर लाइट एंड साउंड शो तैयार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट की तैयारियां तेज कर दी गई हैं ताकि शहरवासियों और पर्य

Lucknow: लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट पर अब शाम की रौनक और बढ़ने वाली है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) यहां एक भव्य वॉटर लेजर लाइट एंड साउंड शो तैयार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट की तैयारियां तेज कर दी गई हैं ताकि शहरवासियों और पर्यटकों को जल्द ही इसका लुत्फ मिल सके।

इस हाई-टेक शो को बनाने में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका मुख्य मकसद आधुनिक तकनीक के जरिए उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, लखनऊ की नवाबी कला और यहां की सांस्कृतिक विरासत को लोगों के सामने पेश करना है। यह शो रिवरफ्रंट आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनेगा।

इस प्रोजेक्ट की मंजूरी 1 जुलाई 2026 को हुई एक अहम बैठक में दी गई थी। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में शहर के कायाकल्प के लिए कुल 266 करोड़ रुपये की 120 विकास परियोजनाओं को हरी झंडी मिली थी, जिसमें यह लेजर शो भी शामिल है। LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इन सभी प्रोजेक्ट्स का पूरा ब्यौरा अधिकारियों के सामने रखा था।

बैठक के दौरान सचिव विवेक श्रीवास्तव, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह और नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन की कोशिश है कि इस सुविधा को जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाए ताकि लोग लखनऊ की कला और विरासत को एक नए अंदाज में देख सकें।