Lucknow में गोमती नदी में मिले महिला शव की हुई पहचान, हाथ पर बना था ‘Sonam’ और ‘Love Ma’ का टैटू
Lucknow: लखनऊ के चौक इलाके में गोमती नदी में बहता हुआ एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी अब शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान सोनम रावत के रूप में हुई है, जो रत्नेश उर्फ रिंकू की पत्नी थी। पुलिस को यह पहचान शव के हाथ पर
Lucknow: लखनऊ के चौक इलाके में गोमती नदी में बहता हुआ एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी अब शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान सोनम रावत के रूप में हुई है, जो रत्नेश उर्फ रिंकू की पत्नी थी। पुलिस को यह पहचान शव के हाथ पर बने टैटू और परिजनों की जानकारी के बाद मिली है।
घटना के मुताबिक, 20 जून 2026 को गौतम बुद्ध पार्क के पीछे गोमती नदी में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतका की उम्र करीब 35 साल थी और उसने लाल रंग के कपड़े पहने हुए थे। सबसे खास बात यह थी कि उसके बाएं हाथ पर अंग्रेजी में ‘Sonam’ और ‘Love Ma’ का टैटू बना हुआ था, जिससे पुलिस को पहचान में मदद मिली।
जांच में सामने आया कि सोनम रावत की शादी इसी साल 8 मई 2026 को रत्नेश उर्फ रिंकू के साथ हुई थी। 21 जून को मिली जानकारी के अनुसार, सोनम अपने ससुराल से मायके आई थी, जिसके बाद वह नदी में कूद गई थी।
पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि शव पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं थे। पहचान होने से पहले पुलिस ने आसपास के थानों और दूसरे जिलों में सूचना भेजी थी और शव को मोर्चरी में रखवाया था। फिलहाल पुलिस इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।