Lucknow की गोमती नदी को बचाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 45 नालों की गंदगी होगी साफ

UP/Lucknow: लखनऊ की गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत नदी में गिरने वाले 45 नालों के सीवेज मैनेजमेंट और STP को अपग्रेड किया जाएगा ताकि नदी का पानी स्

UP/Lucknow: लखनऊ की गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत नदी में गिरने वाले 45 नालों के सीवेज मैनेजमेंट और STP को अपग्रेड किया जाएगा ताकि नदी का पानी स्वच्छ हो सके। इस पूरे प्रोजेक्ट को नमामि गंगे प्रोग्राम के तहत लागू किया जा रहा है।

हाल ही में किए गए ड्रोन सर्वे में यह पाया गया कि गोमती में कुल 45 नाले गिर रहे हैं। इससे पहले नगर निगम के रिकॉर्ड में सिर्फ 33 नाले दर्ज थे, यानी 12 नए नाले अब इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। स्टेट वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन मिशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि नदियों की सफाई विभाग की प्राथमिकता है और जल्द ही इन नालों के ट्रीटमेंट से गोमती की सूरत बदलेगी।

शहर की मौजूदा स्थिति को देखें तो लखनऊ में कुल 10 STP हैं जिनकी क्षमता 629.5 MLD है, जबकि शहर से निकलने वाला कुल सीवेज करीब 880.70 MLD है। इसके अलावा शहर की करीब 45.56 लाख की आबादी में से केवल 53.32% घरों को ही सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जा सका है, जो नदी संरक्षण में एक बड़ी चुनौती है।

प्रस्तावित STP और क्षमता लोकेशन/विवरण
160 MLD STP बसंत कुंज
150 MLD STP जियामऊ
65 MLD STP वजीरगंज और नीलमथा (प्रत्येक)
750 KLD Modular STP पिपराघाट
100 KLD Modular STP घैला

इस प्लान के तहत भरवारा STP के 19 नालों और दौलतगंज STP के दो नालों की मरम्मत की जाएगी। वहीं, नमामि गंगे के तहत बना 39 MLD का एक STP नवंबर 2024 में शुरू हो चुका है। बरीकलन STP में 3.5 MLD सीवेज ट्रीटमेंट का काम अक्टूबर 2026 तक पूरा होगा और लोनियापुरवा STP से तीन नालों को जोड़ने का काम जून 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस पूरी योजना का विस्तृत ब्यौरा 6 मई 2026 को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG), नई दिल्ली को भेजा जा चुका है।