Lucknow के गोमती नगर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू, आचार्य यश शास्त्री ने सुनाया ध्रुव चरित्र
Lucknow: गोमती नगर के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति के माहौल में डूबे रहे। इस कार्यक्रम में आचार्य यश शास्त्र
Lucknow: गोमती नगर के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति के माहौल में डूबे रहे। इस कार्यक्रम में आचार्य यश शास्त्री भक्तों को भागवत के गूढ़ रहस्यों और भक्ति के मार्ग के बारे में बता रहे हैं।
दूसरे दिन की कथा में आचार्य यश शास्त्री ने भागवत महात्म्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वेदव्यास ने किस प्रकार भागवत की रचना की और शुकदेव व परीक्षित के बीच हुए संवाद का वर्णन किया। कथा के दौरान ध्रुव चरित्र के माध्यम से भक्तों को सच्ची भक्ति और दृढ़ संकल्प की सीख दी गई।
यह आयोजन कुल नौ दिनों तक चलेगा जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों के जरिए आध्यात्मिक ज्ञान साझा किया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है जो श्रद्धा के साथ कथा श्रवण कर रहे हैं।