Lucknow में पुलिस सिपाही ने की आत्महत्या, गोमती नगर थाने की बैरक में मिला शव

Lucknow: राजधानी के गोमती नगर थाने में तैनात एक पुलिस सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सिपाही का शव थाने की बैरक में चादर के फंदे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि सिपाही पिछले कुछ समय से मानसिक रूप स

Lucknow: राजधानी के गोमती नगर थाने में तैनात एक पुलिस सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सिपाही का शव थाने की बैरक में चादर के फंदे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि सिपाही पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था।

जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाला सिपाही 2019 बैच का था। घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर इसे मानसिक तनाव का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।