Lucknow में जर्जर गेट बना मुसीबत, बिजली पोल के सहारे खड़ा है सीमेंट का ढांचा, हादसे का डर
Lucknow/Gomti Nagar: गोमती नगर की गंगोत्री विहार कॉलोनी में एक जर्जर सीमेंट का गेट पिछले दो साल से बिजली के पोल के सहारे टिका हुआ है। यह गेट एसटीपी चौराहे के पास सड़क पर स्थित है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहनो
Lucknow/Gomti Nagar: गोमती नगर की गंगोत्री विहार कॉलोनी में एक जर्जर सीमेंट का गेट पिछले दो साल से बिजली के पोल के सहारे टिका हुआ है। यह गेट एसटीपी चौराहे के पास सड़क पर स्थित है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों और वाहनों पर हमेशा खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह गेट काफी समय से खराब स्थिति में है और कभी भी गिर सकता है। सड़क पर होने की वजह से इसके गिरने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। कॉलोनी के निवासी इस स्थिति को लेकर चिंतित हैं क्योंकि पोल के सहारे खड़ा यह ढांचा पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है।