Lucknow में नशे में धुत युवकों ने किया हंगामा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lucknow: नवाबों के शहर लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शनिवार रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत इन युवकों ने बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया और मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी
Lucknow: नवाबों के शहर लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शनिवार रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत इन युवकों ने बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया और मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को पकड़ लिया।
यह मामला गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग परिसर के पास एक क्लब के बाहर का है। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में युवकों ने वहां काफी हंगामा किया, जिससे आसपास के लोगों में डर और नाराजगी रही। लखनऊ की तहजीब और अदब वाली छवि के बीच इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं, खासकर गोमतीनगर जैसे पॉश इलाके में क्लबों के बाहर अक्सर ऐसी वारदातें सामने आती रहती हैं।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को सबूत मानकर कार्रवाई शुरू की। वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।